शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2016

+++ सामान्य ज्ञान विश्व की परिवहन व्यवस्था +++

सामान्य ज्ञान विश्व की परिवहन व्यवस्था
------------------------------
1.) विश्व में सबसे अधिक सड़कों का जाल किस
 देश में हैं
उत्तर : संयुक्त राज्य अमेरिका में
2.) सड़क प्रणाली में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है
उत्तर : तीसरा
3.) विश्व की सबसे लंबी सड़क कौन-सी है
उत्तर : ट्रांस कैनेडियन राजमार्ग
4.) सड़कों की दृष्टि से ब्राजील का विश्व में कौन-सा स्थान है
उत्तर : चौथा
5.) विश्व में किस देश में सर्वप्रथम रेलमार्ग का
निर्माण हुआ
उत्तर : ब्रिटेन
6.) विश्व का पहला रेलमार्ग कहाँ बनाया गया
उत्तर : उत्तरी-पूर्वी इंग्लैंड में कोयला खानों और न्यू कैमिल के मध्य
7.) एशिया के किस देश में सबसे लंबा रेलमार्ग है
उत्तर : चीन
8.) विश्व की प्रथम रेलगाड़ी कब चली
उत्तर : 1825 ई.
9.) विश्व की प्रथम रेल कहाँ से कहाँ तक चली
उत्तर : स्टॉकटन से डार्लिंगटन तक
10.) विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग कौन-सा है
उत्तर : ट्रांस साइबेरियन
11.) ट्रांस साइबेरियन मार्ग की कुल लंबाई कितनी है
उत्तर : 9332 किमी
12.) कौन-सा ट्रांस महाद्वीपीय रेलमार्ग बैंकूवर को हैलीफैक्स से जोड़ता है
उत्तर : कैनेडियन नेशनल रेलमार्ग
13.) ऑस्ट्रेलिया का सबसे लंबा रेलमार्ग ‘ट्रांस ऑस्ट्रेलियन’ रेलमार्ग किस जोड़ता है
उत्तर : सिडनी को पर्थ से
14.) संयुक्त राज्य अमेरिका में सेनफ्रांसिक्को नगर से न्यूयॉर्क तक जाने वाला रेलमार्ग कौन-सा है
उत्तर : मध्य ट्रांस महाद्वीपीय रेलमार्ग
15.) विश्व में रेलमार्ग की लंबाई सबसे अधिक किस
देश में है
उत्तर : संयुक्त राज्य अमेरिका
16.) ट्रांस साइबेरियन मार्ग कहाँ से कहाँ तक जाता है
उत्तर : लेनिनग्राड से ब्लाडीवोस्टक तक
17.) संसार का सबसे व्यस्त महासागरीय मार्ग
 कौन-सा है
उत्तर : उत्तरी अटलांटिक सामुद्रिक जलमार्ग
18.) स्वेज नहर के निर्माण से पूर्व महत्वपूर्ण जलमार्ग कौन-सा था
उत्तर : केप सामुद्रिक जलमार्ग
19.) स्वेज नहर जलमार्ग में जलयानों को पार करने में कितना समय लगता है
उत्तर : 15 घंटे
20.) कौन-सा जलमार्ग भूमध्य सागर और फारस की
खाड़ी को जोड़ता है
उत्तर : स्वेज नहर जलमार्ग
21.) विश्व की सबसे बड़ी पोतवाहक नहर कौन-सी है
उत्तर : स्वेज नहर
22.) आंतरिक जल यातायात हेतु सबसे महत्वपूर्ण नदी कौन-सी है
उत्तर : राइन
23.) विश्व का व्यस्तम अंतः स्थलीय जलमार्ग कौन-सा है
उत्तर : उत्तरी अमेरिका का महान झील मार्ग
24.) पनामा नहर जलमार्ग व्यापार की दृष्टि से स्वेज
नहर जलमार्ग की तुलना में कम महत्वपूर्ण है क्यों
उत्तर : घने आबाद देशों का व्यापार पनामा नहर जलमार्ग से नही होता है
25.) किस महाद्वीप में आंतरिक जलमार्ग का सर्वाधिक विकास हुआ है
उत्तर : यूरोप महाद्वीप

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

Gk Tricks for SSC, Railway ,Bank

             GK TRICK              .................... महत्वपूर्ण TRICKLY  प्रश्न & उत्तर:- (1) हॉकी से सम्बंधित कप एवं ट्रॉफिया...