चुम्बक बनता है ?
उत्तेर :- अल्यूमिनियम व निकल
2. कौनसा पदार्थ पानी मे जलता है ?
उत्तेर :- सोडियम
3. पीने के पानी मे कौनसी गैस मिलाते है ?
उत्तेर :- क्लोरिन (CL)
मानसिक रुप से मजबूत बनाती हैं ये बातें
सफल लोग किसी और दुनिया से नहीं आते हैं। वे इसी दुनिया के और हमारे बीच से ही निकलते हैं। सफल लोगों में अक्सर बहुत सी चीजें काफी मिलती-जुलती हैं जैसे वे अपनी प्रतिस्पर्धा पर खासा ध्यान देते हैं इसके साथ ही वे हमेशा सकारात्मक लोगों से घिर रहते हैं जो कि सफल होने के लिए बहुत जरूरी है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक सोच होना बहुत जरूरी है। हम में हर कोई जीवन में खुश और स्वस्थ रहना चाहता है लेकिन उनमें से कुछ सफलता के निश्चित स्तर कर भी पहुंचना चाहते हैं।
कैसे खुशी मिलती है आपको
अगर आप अपने सपने को सच करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन अचानक आपको लगता है कि आप अपने जीवन में जिस जगह पहुंचना चाहते थे वहां नहीं पहुंच पाएं तो समय आ गया है कि आप खुद को फिर से आगे बढ़ने के लिए तैयार करें। सफलता एक यात्रा की तरह है और अपने लक्ष्य तक पहुंचने की इस यात्रा का अनुभव लेना चाहिए। यही आपका असली इनाम है। सपने देखना , कल्पना करना , योजना बनाना और उन्हें सचाई में बदलने के लिए प्रयास करना ही एक सफल व्यक्तित्व की पहचान है। जीवन एक यात्रा है। उसमें लिया गया एक भी नया मोड़ उसे स्मरणीय बना देता है।
जो लोग सफल होते हैं उन्हें पता होता कि उन्हें कब जीवन में आगे बढ़ना है। वे जीवन में आए मौकों को बिना गवाएं उनके सहारे सफलता की सीढ़ी चढ़ते हैं क्योंकि वे अच्छे से जानते हैं कि जीवन में मौके बारबार नहीं आते हैं।
सफल व्यक्ति अपने डर पर काबू करना बखूबी जानता है। इतना ही नहीं इस डर को वो प्रेरणा में बदलने का भी दम रखता है। उन्हें अच्छे से पता होता है कि मन से डर निकालने के बाद ही सफलता का रास्ता शुरु होता है।
हार सफलता का ही एक हिस्सा है जो इस मूल मंत्र को समझ लेता हो उसे जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। जिंदगी में बहुत सारे ऐसे दौर आते हैं जब आपको सफता की जगह असफलता मिलती है। असफलता पर अफसोस या दुख जताने की जगह यह जानने की कोशिश करें कि आखिर कमी कहां रह गई।
हर चीज में अच्छाई देखना सफल व्यक्ति का खास गुण होता है। हर स्थिति या लोगों में बुराई निकालने की जगह उनमें अच्छाई ढूढ़ने की कोशिश करें।
अपने लक्ष्य को पाने के लिए दृढ़ होना बहुत जरूरी है। किसी भी काम को करने के लिए लक्ष्य बनाना और हासिल करने का जज्बा होना बहुत जरूरी है। लक्ष्य बनाए ही इसलिए जाते हैं कि उन्हें प्राप्त किया जाए।
किसी भी काम को करने के लिए आत्मविश्वास बहुत जरूरी है। अगर खुद के अंदर भरोसा नहीं है तो लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए पहले खुद में भरोसा पैदा करें।
सफल लोग हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं। नकारात्मकता से मन व शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इससे कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है सिवाय तनाव के।
हर परिस्थिति में खुश रहना सफल व्यक्ति की पहचान है। हंसमुख व्यक्ति के आसपास सदा सभी लोग मंडराते रहते हैं, जबकि दुखी या निराश व्यक्ति से लगभग सभी लोग किनारा कर लेते हैं। इसलिए व्यक्ति को हर परिस्थिति में मुस्कुराते रहना चाहिए।
सफल लोग कभी भी कोई बात व्यक्तिगत तौर पर नहीं लेते हैं। वे अच्छी तरह जानते हैं इससे कोई फायदा नहीं है। यह उनकी सफलता की राह में रुकावट बन सकता है इसलिए इन बातों पर ध्यान ना देना ही बेहतर समझते हैं।
सफल व्यक्ति की पहचान है कि वे खुद विद्वान समझने की जगह शुरुआत से चीजों को सीखना चाहते हैं। वे हर काम को बारीकी से देखते और समझते हैं जिससे वे उस काम को करने में गलती की गुजाइंश ना रह जाए।
सफल व्यक्ति के दिल में कभी यह खयाल नहीं आता है कि वो यह नहीं करना चाहते हैं। वे हर काम को करने के लिए खुद को सबसे आगे रखते हैं। वे किसी भी काम को मना करने की जगह उसे चुनौती की तरह स्वीकारते हैं।
अपनी सफलता की खुशी तो हर कोई मनाता है लेकिन सफल व्यक्ति दूसरों की सफलता और खुशी को भी उसी तरह सेलिब्रेट करता है जैसे वो अपनी करता है। यह गुण उन्हें भीड़ से अलग करता है।
सफल लोगों की आदत होती हैं कि वे अन्य लोगों की मदद करने से कभी मना नहीं करते हैं। उनके पास ऐसा कोई कारण नहीं होता है जिसके चलते वे लोगों की मदद ना करें।
सफल लोग उन परिस्थितियों को स्वीकार करने से कभी गुरेज नहीं करते हैं जिन्हें वे नहीं बदल सकते हैं। ये सफल लोगों की खास पहचान होती है। वे हर परिस्थिति में खुद को ढाल लेते हैं।
जीवन में सफल लोग खुद को अलग समझते हैं और इसके लिए उन्हें किसी प्रकार का कोई अफसोस नहीं होता है। वो जानते हैं कि वो खास हैं और औरों से अलग हैं।
भारत में प्रथम महिलाओं की सूची
1. प्रथम भारतीय महिला क्रिकेट टीम कप्तान – शांत रंगा स्वामी (कर्नाटक)
2. भारत की प्रथम महिला शासक –
रजिया सुल्तान (1236)
3. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष – एनी बेसेन्ट (1917)
4. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष – सरोजिनी नायडू
5. प्रथम क्रान्तिकारी महिला – मैडम कामा
6. देश के किसी राज्य विधायिकी की प्रथम महिला विधायिका – डॉ. एस. मुत्तुलक्ष्मी रेड्डी (मद्रास विधान परिषद् 1926)
7. भारत के किसी राज्य की विधान सभा की प्रथम महिला अध्यक्ष – श्रीमती शन्नो देवी
8. देश के किसी राज्य के मंत्रिमण्डल में प्रथम महिला मंत्री – विजय लक्ष्मी पंडित (संयुक्त प्रांत, 1937)
9. देश के किसी राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री – सुचेता कृपलानी (उत्तर प्रदेश, 1963)
10. देश के किसी राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल – सरोजिनी नायडू (उत्तर प्रदेश)
11. देश के किसी राज्य की प्रथम दलित मुख्यमंत्री – मायावती (उत्तर प्रदेश)
12. भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री
– इंदिरा गांधी (1966)
13. केन्द्रीय व्यवस्थापिका का प्रथम महिला सांसद – राधाबाई सुबारायन (1938)
14. राज्य सभा की प्रथम महिला उपसभापति – बायलेट अल्बा (1962)
15. राज्य सभा की प्रथम महिला सचिव – बी. एस. रमा देवी (1993)
16. देश के किसी राज्य की मुख्यमंत्री बनने वाली प्रथम महिला अभिनेत्री – जानकी रामचंद्रन (तमिलनाडु 1987)
17. देश के किसी शहर की प्रथम महिला मेयर – तारा चेरियन (मद्रास 1957)
18. देश की प्रथम महिला राजदूत – विजयलक्ष्मी पंडित (सोवियत रूस 1947)
19. देश की प्रथम महिला न्यायिक अधिकारी (मुंसिफ) – अन्ना चांडी (भू. पू. ट्रावनकोर राज्य 1937)
20. संयुक्त राष्ट्र के महासभा की प्रथम महिला अध्यक्ष – विजयलक्ष्मी पंडित (1953)
21. देश की प्रथम महिला अधिवक्ता – रेगिना गुहा
22. देश की प्रथम महिला बैरिस्टर – कोर्नोलिया सोराबजी (इलाहाबाद उच्च न्यायालय, 1923)
23. उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश – न्यायमूर्ति अन्ना चांडी (केरल उच्च न्यायालय, 1959)
24. देश के किसी राज्य की प्रथम महिला मुख्य सचिव – पद्मा
25. उच्च न्यायालय की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश – न्यायमूर्ति लीला सेठ (हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, 1991)
26. सर्वोच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश – न्यायमूर्ति मीरा साहिब फातिमा बीबी (1989)
27. आयकर न्यायाधिकरण की प्रथम महिला सदस्य – न्यायमूर्ति मीरा साहिब फातिमा बीबी
28. देश की प्रथम महिला सत्र न्यायाधीश – अन्ना चांडी (केरल, 1949)
29. उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन की सचिव – प्रिया हिमोरानी
30. प्रथम महिला मजिस्ट्रेट – ओमना कुंजम्मा
31. संघीय लोक सेवा आयोग की प्रथम महिला अध्यक्ष – रोज मिलियन बैथ्यू (1992)
32. वेनिस फिल्मोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन लॉयन पुरस्कार पाने वाली प्रथम भारतीय महिला – मीरा नायर फिल्म-मानसून वैडिंग (2001)
33. सेना मेडल प्राप्त करने वाली प्रथम महिला – विमला देवी (1988)
34. योजना आयोग की प्रथम महिला अध्यक्ष – इंदिरा गांधी
35. देश की प्रथम महिला सर्जन – डॉ. प्रेमा मुखर्जी
36. अशोक चक्र (वर्तमान के शौर्य चक्र) प्राप्त करने वाली प्रथम महिला – ग्लोरिया बेरी (मरणोपरान्त)
37. किसी विश्वविद्यालय के छात्र संघ की प्रथम महिला अध्यक्ष – अंजु सचदेव (दिल्ली विश्वविद्यालय)
38. अशोक चक्र से सम्मानित प्रथम महिला – नीरजा मिश्र (मरणोपरान्त)
39. नोबेल पुरस्कार विजेता प्रथम महिला – मदर टेरेरसा (1978)
40. भारतरत्न से सम्मानित हाने वाली प्रथम महिला – इंदिरा गांधी (1971)
41. ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला – आशापूर्णा देवी (1976)
42. साहित्य अकादमी सम्मान पाने वाली प्रथम महिला – अमृता प्रीतम (1956)
43. मूर्ति देवी पुरस्कार से सम्मानित प्रथम महिला – प्रतिभा राय
44. अर्जुन पुरस्कार से विभूषित प्रथम महिला – एन. लम्सडेन (हॉकी, 1961)
45. लेनिन शांति पुरस्कार से सम्मानित प्रथम महिला – देविका रानी रोरिक (1969)
46. ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय व प्रथम महिला – भानु अथैवा (वेशभूषा सज्जा हेतु, फिल्म गांधी, 1983)
47. मैग्सेसे पुरस्कार पाने वाली प्रथम सम्मानित महिला – डॉ. अमृता पटेल (1992)
48. अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम अभिनेत्री – नरगिस दत्त
(कार्लोबी बेरी फिल्मोत्सव का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार फिल्म मदंर इंडिया, 1958)
49. बर्लिन फिल्मोत्सव में पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला – मधुर जाफरी
50. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने वाली प्रथम अभिनेत्री – नरगिस दत्त (फिल्म रात और दिन, 1968)
1. भारत के राष्ट्रपति का चुनाव कितने वर्षों के लिए होता है? – 5 वर्ष
2. उपराष्ट्रपति का निर्वाचन कैसे होता है? –
अप्रत्यक्ष रूप से
3. कौन सी लोकसभा के चुनाव 4 चरणों में
सम्पन्न हुए? – 14वीं
4. संसद के किसी भी सदन के दो सत्रों के बीच अंतराल किससे अधिक नहीं होना चाहिए? – छह महीने
5. भारतीय संविधान में प्रदत्त मूलभूत अधिकारों को निलंबित करने वाली सत्ता है? – राष्ट्रपति
6. 42वें संविधान संशोधन के 10 आचार आदर्शों को
किस नाम से जाना जाता है? – मौलिक कर्तव्य
7. समान न्याय और निःशुल्क विधि सहायता का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में है?
– अनुच्छेद 39 A
8. रेगुलेटिंग ऐक्ट पारित किया गया? – 1773 ई. में
9. प्रथम बार राष्ट्रपति शासन कब लागू किया गया? –
20 जून, 1951
10. भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में कौन-
सी भाषा वर्ष 2003 में जोड़ी गई? – संथाली
11. संघ शासित क्षेत्रों, जिनकी अपनी विधायिका नहीं है, के लिए विधि का निर्माण कौन करता है? – संसद
12. एक विकास खण्ड पर पंयायत समिति
होती है? – एक प्रशासकीय अधिकरण
13. मंत्रिपरिषद् व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होता है? – राष्ट्रपति के प्रति
14. भारत में शक्तियों का प्रमुख उभरता केन्द्र है? –
प्रधानमंत्री
15. लोकसभा के अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है? –
लोकसभा के सदस्यों द्वारा
16. भारतीय संविधान को अपनाया गया? –
संविधान सभा द्वारा
17. भारतीय संविधान किसके द्वारा
स्वीकृत है? – भारत की जनता द्वारा
18. भारतीय संघवाद को किसने
सहकारी संघवाद कहा है? – जी. आस्टिन
19. भारतीय संविधान की
संशोधन प्रक्रिया किस देश के संविधान से प्रभावित
है? – दक्षिण अफ्रीका
20. संविधान के किस भाग में अस्थायी संक्रमणकालीन और विशेष उपबन्धों के प्रावधान हैं? – भाग 21
21. वर्तमान में भारतीय संविधान में कुल
कितनी अनुसूचियां हैं? – 12
22. संसद का निम्न सदन एवं उच्च सदन है? –
लोकसभा एवं राज्यसभा
23. बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री थे? – डॉ. श्रीकृष्ण सिंह
24. विधानपरिषद् का सदस्य होने के लिए कम-से-कम
कितनी आयु सीमा होनी चाहिए? – 30 वर्ष
25. किसी राज्य विधान सभा के सदस्यों
की न्यूनतम संख्या कितनी हो सकती है? – 60
26. अखिल भारतीय सेवा का गठन कर
सकता है? – संसद
27. मतदाताओं के पंजीयन का उत्तरदायित्व
किस पर है? – निर्वाचन आयोग
28. मूल संविधान में क्षेत्रीय महत्त्व के
66 विषय राज्य सूची में थे। अब
उनकी संख्या कितनी है?– 61
29. संयुक्त प्रवर समिति में कितने सदस्य होते हैं? –45
30. वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त कितने न्यायाधीश का प्रावधान
किया गया है? –30
31. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय कहाँ
स्थित है? – बिलासपुर
32. राज्यपाल राज्य में किसका प्रतिनिधि होता है? –
राष्ट्रपति का
33. भारतीय संविधान के किन अनुच्छेदों में
राज्य के नीति निर्देशक तत्त्वों का
उल्लेख है? – अनुच्छेद 36-51
34. राज्य पुनर्गठन अधिनियम कब पारित किया गया? –1956 ई.
35. भारतीय नागरिकता नहीं प्राप्त की जा सकती है?
– भारतीय बैंक में धन जमा करके
36. भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह क्या है? – कमल
37. मौलिक कर्तव्यों की अवहेलना करने
वालों को? – दंड देने की व्यवस्था नहीं है
38. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में राज्य के नीति-निर्देशक तत्त्वों का उल्लेख है? – अनुच्छेद 36-51
39. संसद के दो क्रमिक अधिवेशनों के बीच अधिकतम कितने समयान्तराल की अनुमति है? – 6 माह
40. भारत के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के पात्र बनने के
लिए किसी व्यक्ति की आयु पूर्ण होनी चाहिए? – 35 वर्ष
41. राष्ट्रपति पद्धति में समस्त कार्यपालिका
की शक्तियाँ किसमें निहित होती हैं? – राष्ट्रपति में
42. किस संवैधानिक संशोधन द्वारा अरुणाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा प्रदान किया गया? – 55वाँ
43. गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट-1935 किस पर
आधारित था? – साइमन कमीशन
44. भारतीय संविधान सभा की
स्थापना कब हुई? – 9 दिसम्बर, 1946
45. अब तक भारत के संविधान की उद्देशिका में कितनी बार संशोधन किया जा चुका है? – एक बार
46. पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कौन करता है? –
राष्ट्रपति
47. विश्व का सबसे बड़ा, लिखित एवं सर्वाधिक व्यापक
संविधान किस देश का है? – भारत
48. भारत की संघीय व्यवस्था किस देश की संघीय व्यवस्था से अधिक समानता रखती है? – कनाडा
49. किस राज्य के आरक्षण विधेयक को
9वीं अनुसूची में सम्मिलित किया गया है? – तमिलनाडु
50. भारतीय लोक प्रशासन संस्थान
की स्थापना कब हुई? – मार्च 1954
New link -नावेल पुरुस्कार विजेता
GK TRICK .................... महत्वपूर्ण TRICKLY प्रश्न & उत्तर:- (1) हॉकी से सम्बंधित कप एवं ट्रॉफिया...