शनिवार, 15 अक्टूबर 2016

प्रमुख बंदरगाह के बारे में जानकारी

भारत में 12 बड़े तथा 185 से अधिक छोटे बंदरगाह है हम
यह कुछ प्रमुख बंदरगाह के बारे में जानकारी दे
रहे है ---

1.मुंबई बंदरगाह

यह एक प्राकृतिक बंदरगाह है जो मुंबई में स्थित है। इसे भारत
का प्रवेश द्वार कहा जाता है।
यह बंदरगाह अरब सागर में सालसेठ द्वीप के पास
200 वर्ग किमी में फैला हुआ है। यह अन्य
बंदरगाहों की अपेक्षा अधिक विस्तृत है। इस
बंदरगाह की क्षमता लगभग 200 टन से अधिक
है। भारत का सर्वाधिक व्यापार इसी बंदरगाह से होता
है। इस बंदरगाह में पेट्रोलियम, रसायन, रासायनिक खाद, नमक,
मशीनें तथा कागज इत्यादि वस्तुओं का आयात होता
है।

2. न्हावाशेवा बंदरगाह

यह मुंबई बंदरगाह के निकट ही स्थित है इसका
निर्माण मुंबई बंदरगाह का दबाव कम करने के लिए किया गया।
न्हावाशेवा बंदरगाह देश सबसे आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त
बंदरगाह है

3. कांडला बंदरगाह

यह गुजरात राज्य की कच्छ की
खाड़ी में स्थित ज्वारीय बंदरगाह है।
इसके निकट के राज्यों में खनिज तेल, सीमेंट,
रसायन, सूती वस्त्र इत्यादि औद्योगो का विकास होने
से इसका महत्व बढ़ गया है। इस बंदरगाह से भारी
मात्रा में कपास, सूती वस्त्र, उर्वरक,कच्चा तेल,
पोटास, फास्फेट, नमक आदि का निर्यात किया जाता है।

4. मर्मागोवा बंदरगाह
यह गोवा राज्य में अरब सागर के तट पर स्थित प्राकृतिक
बंदरगाह हैं । गोवा का लौह अयस्क मैंगनीज,
मछलियों, नारियल इसी बंदरगाह से निर्यात किया जाता
है एवं उर्वरक,रसायन, काच के सामान आयत किए जाते हैं।

5. न्यू मंगलौर बंदरगाह

न्यू मंगलौर बंदरगाह कर्नाटक राज्य के समुद्र तट पर स्थित
है। यह देश के प्रमुख बड़े बंदरगाहों में एक है। इस बंदरगाह
से कद्रमुख की खान से निकला लौह अयस्क
निर्यात किया जाता है । अन्य निर्यातक वस्तुओं में कहवा,
मैंगनीज,काजू, चाय, इमारती
लकड़ी इत्यादि हैं एवं प्रमुख आयतित वस्तुओं में
रासायनिक उर्वरक, लुग्धी, खाद्यान्न एवं सूत शामिल
हैं।

6. कोच्चि बंदरगाह

यह केरल राज्य में स्थित एक प्राकृतिक बंदरगाह है जिसमें बड़े
जहाज भी ठहर सकते हैं। कोच्चि बंदरगाह भारत
के पश्चिमी तट का सर्वश्रेष्ठ बंदरगाह माना गया
है। यहां से निर्यात की जाने वाली
वस्तुओं में काजू, चाय, गर्म मसाला,इलायची, नारियल,
मछली आदि शामिल हैं। इस बंदरगाह में गेहूं, सूत,
पेट्रोल, धातु के सामान, कोयला इत्यादि वस्तुओं का आयात होता
है।

7. कोलकाता बंदरगाह

यह पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के
किनारे स्थित कृत्रिम बंदरगाह है। यह पूर्वी तट का सबसे बड़ा तथा भारत का दूसरा बड़ा बंदरगाह है।
कोलकाता जी टी रोड के एक छोर पर स्थित है
एवं यहाँ दक्षिण पूर्वी रेलवे का मुख्यालय ह जिससे यह देश के विभिन्न भागों से जुड़ा हुआ है। इस बंदरगाह से निर्यात की जाने वाली वस्तुओं में जूट एवं उसके उत्पाद, चाय, चीनी, लौहा, अभ्रक, मशीनें, इंजीनियरिंग सामान
इत्यादि हैं । यहा से सूत, कपास, रासायनिक पदार्थ, उर्वरक,पेट्रोल,रबर इत्यादि आयात किया जाता है।
कोलकाता बंदरगाह के दक्षिण में हल्दिया बंदरगाह को विकसित
किया गया है ।

8. विशाखापत्तनम बंदरगाह

यह बंदरगाह देश के पूर्वी तट पर आंध्र प्रदेश
के महानगर विशाखापत्तनम में स्थित है । यह एक प्राकृतिक
एवं गहरा बंदरगाह है। यह जहाजों का निर्माण एवं मरम्मत
की जाती है। यह बंदरगाह अपने कार्यों
की गुणवत्ता एवं उत्पादकता के लिए प्रसिद्ध है।
इस बंदरगाह से लकड़ी, कोयला, लौहा,
मछली, मैंगनीज निर्यात किया जाता है
एवं पेट्रोल,रासायनिक पदार्थ, कोक, मशीनें, इस्पात,
सूत इत्यादि आयात किया जाता है।

9. चेन्नई बंदरगाह

भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित यह एक कृत्रिम बंदरगाह है ।
यह भारत का प्राचीन कृत्रिम बंदरगाह है।
यहां से निर्यात की जाने वाली वस्तुओं में मूंगफली, तम्बाकू, नारियल, कहवा, चमड़ा आदि हैं
एवं आयात किए जाने वाली वस्तुओं में पेट्रोल,
रासायनिक पदार्थ, उर्वरक,इंजीनियरिंग सामान आदि प्रमुख हैं।
एन्नौर बंदरगाह को चेन्नई बंदरगाह का दबाव कम करने के लिए विकसित किया गया है।

10.पाराद्वीप बंदरगाह

यह भारत के पूर्वी तट के किनारे उड़ीसा
राज्य में स्थित है। यह कोलकाता तथा विशाखापत्तनम बंदरगाह
के लगभग बीच में स्थित प्राकृतिक संरचना का
बंदरगाह है। इस बंदरगाह से उड़ीसा एवं बिहार के
खनिजों का निर्यात किया जाता है तथा
मशीनें,उर्वरक,गंधक, इंजीनियरिंग सामान
आयत किए जाते हैं।

11. तूतीकोरन बंदरगाह

यह बंदरगाह तमिलनाडु राज्य के दक्षिणी छोर पर
स्थित है। यहां से नमक,मछली,
सीमेंट,लिग्नाइट, तम्बाकू, चावल आदि निर्यात किया
जाता है एवं मशीनें,उर्वरक,सूती वस्त्र
इत्यादि वस्तुओं का आयात होता है।

प्राचीन भारत के प्रमुख राजवंश एवं संस्थापक

वंश.                    राजधन
हर्यक वंश          राजगृह, पा
शिशुनाग वंश       पाटलिपुत्र,
नंद वंश               पाटलिपुत्र
मौर्य वंश              पाटलिपुत्र
शंकु वंश             पाटलिपुत्र
कण्व वंश            पाटलिपुत्र

सातवाहन वंश       पैठन
चेदि वंश          सोत्थवत
हिंद - यवन शाकल ( सि
कुषाण वंश कुजुल कड
कदंब वंश बनवास
गंग वंश तलकाड
गुप्त वंश पाटलिपुत्र
मौखरी वंश कन्नौज
हूण वंश स्यालकोट
मैत्रक वंश वल्लभ
उत्तरगुप्त वंश पाटलिपुत्र
गौड़ वंश कर्णसुवर्
पुष्यभूति वंश थानेश्वर
पाल वंश मुंगेर
सेन वंश राढ़
राष्ट्रकूट वंश मान्यखेत
गुर्जर प्रतिहार वंश कन्नौज
कलचुरी चेदी वंश त्रिपुर
परमार वंश धारा
सोलंकी वंश अन्हिलवाड़
चंदेल वंश खजुराहो
गहड़वाल वंश कन्नौज
चौहान वंश अजमेर
तोमर वंश ढिल्लिका
चालुक्य वंश बादामी बादाम
चालुक्य वंश कल्याणी मान्यखेत
चालुक्य वंश वेंगी वेंग
पल्लव वंश कांच
चोल वंश तंजौर , तंजा

शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016

खेल खिलाडियों की संख्या

खेल खिलाडियों की संख्या
-------------------------------------
नेटबॉल - 7
पोलो - 4
बास्केटबॉल - 5
बैडमिन्टन  - 1 या 2
जिम्नास्टिक - 8
कबड्डी - 7
रग्बी फुटबॉल - 15
क्रिकेट - 11
लॉन टेनिस - 1 या 2
वॉलीबॉल - 6
वाटरपोलो - 7
हॉकी  - 11
टेबल टेनिस - 1 या 2
खो-खो - 9
बेसबॉल - 9
फुटबॉल - 11
टेनिस - 1 या 2
स्नूकर - 1
बॉक्सिंग - 1
चेस - 2
ताश का खेल - 2
क्रॉकेट (ईद्भोकेट) - 13 या 15

गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016

भारत की नदिया

● भारत की पवित्र नदी कौन-सी है— गंगा
● गंगा को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है
— पद्मा
● गंगा एवं ब्रह्मपुत्र की संयुक्त जलधारा किस नाम
से जानी जाती है— मेघना
● भारत की कौन-सी नदी सुंदरवन डेल्टा बनाती है
— गंगा व ब्रह्मपुत्र
● सांगपो नदी किस राज्य से होकर भारत में प्रवेश
करती है— अरुणाचल प्रदेश
● तवा किसकी सहायक नदी है— नर्मदा
● किस नदी को ‘बिहार का शोक’ कहा जाता है—
कोसी
● कौन-सी नदी ‘बगाल का शोक’ कही जाती है—
दामोदर नदी
● कौन-सी नदी भ्रंश दोणी से होकर बहती है—
नर्मदा
● हाल ही में केंद्र सरकार ने किस नदी को राष्ट्रीय दर्जा देने की घोषणा की है— गंगा
● प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी कौन-सी
है— गोदावरी
● भारत में बहने के अनुसार भारत की सबसे लंबी नदी
कौन-सी है— गंगा
● कावेरी नदी कहाँ गिरती है— बंगाल की खाड़ी में
● पंजाब के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण नदी कौन-
सी है— सिंधु
● कौन-सी नदी पश्चिम की ओर बहती है और अरब
सागर में गिरती है— नर्मदा
● कौन-सी दो नदियों की लंबाई लगभग समान है—
सिंधु (2880 किमी) व ब्रह्मपुत्र (2900 किमी)
● कावेरी जल विवाद किन राज्यों के बीच है—
कर्नाटक और तमिलनाडु
● किस नदी को वृहद् गंगा के नाम से जाना जाता
है— गोदावरी
● कौन-सी नदी अपना मार्ग बदलने के लिए प्रसिद्ध है— कोसी
● कौन-सी नदी ‘कपिल जलधारा प्रपात’ का
निर्माण करती है— नर्मदा
● कौन-सी नदी ‘ओड़िशा का शोक’ कही जाती है
— ब्राह्मणी
● वैन गंगा और पैन गंगा किस की सहायक नदी हैं—
गोदावरी
● इंडोब्रह्मा है एक….. —पौराणिक नदी
● किस नदी पर सबसे लंबा सड़क पुल है— गंगा
● कौन-सी नदी विश्व का सबसे बड़ा द्वीप ‘मजुली’
बनाती है— ब्रह्मपुत्र
● नर्मदा नदी का अधिकांश भाग भारत के किस
राज्य में बहता है— मध्य प्रदेश
● नदियों को जोड़ने की योजना किसके शासन
काल में प्रस्तातिव हुई— राजग सरकार
● कौन-सी नदी रिफ्ट घाटी से होकर बहती है—ताप्ती
● कौन-सी नदी पर भारत व पाकिस्तान का जल
समझौता हुआ— सिंधु
● सिंधु समझौते के अनुसार भारत सिन्धु नदी के
कितने % जल का प्रयोग कर सकता है— 20%
● प्रायद्वीपीय नदियों का उत्तर से दक्षिण की ओर क्रम क्या है— महानदी, गोदावरी, कृष्णा, पेन्नार, कावेरी एवं वैगाई
● कौन-सी नदी भारत के केवल जम्मू-कश्मीर राज्य
से होकर बहती है— सिंधु नदी
● पंचगंगा तथा दूधगंगा किसकी सहायक नदियाँ है
— कृष्णा नदी
● दामोदर नदी कहाँ से निकलती है— छोटा
नागपुर के पठार से
● दक्षिणी भारत के पठारी प्रदेशों को कौन-सी
नदी दो भागों में विभाजित करती है— नर्मदा नदी
● शिप्रा नदी किसकी सहायक नदी है — चंबल नदी
● भारत की कौन-सी नदी का मुहाना एवं उद्गम
स्थल दोनों भारत में ही है— दक्षिण की ओर
● किस नदी के किनारे पर प्रसिद्ध महाकालेश्वर
मंदिर है— नर्मदा नदी
● विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा किन नदियाँ द्वारा निर्मित होता हैं— गंगा एवं ब्रह्मपुत्र द्वारा
● किस स्थान पर भागीरथी और अलकनंदा मिलकर
गंगा का निर्माण करती है— देवप्रयाग में
● अरावली पर्वत श्रृंखला किस नदी प्रणाली से
विभाजित होती है— चंबल एवं साबरमती
● लूनी नदी कहाँ गिरती है— कच्छ का रन
● तिब्बत में मानसरोवर झील के पास से कौन-सी
नदियां निकलती हैं— सतलज, सिंधु, ब्रह्मपुत्र
● कौन-सी मुख्य प्रायद्वीपीय नदियां डेल्टा का
निर्माण नहीं करती हैं— नमर्दा एवं ताप्ती
● कौन-सी नदी बांग्लादेश में जमुना के नाम से
जानी जाती है— ब्रह्मपुत्र
● किस नदी को दूसरी गंगा के नाम से जाना
जाता है— कावेरी नदी को
● पेन्नार की सहायक नदियाँ कौन-सी है—
पापाधनी एवं चित्रावती

भारत में खनिज – सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

● देश का पहला लौह-इस्पात कारखाना कब और
कहाँ लगा— 1875 ई., कुल्टी (प. बंगाल)
● भारत में पहला एल्युमीनियम कारखाना कहाँ
लगा— 1937 ई., आसनलोन
● SAIL का पूरा नाम क्या है— स्टील अथॉरटी
ऑफ इंडिया लि.
● सेल की स्थापना कब की गई — 1973 ई.
● ब्रिटेन के सहयोग से कौन-सा कारखाना
निर्मित है— दुर्गापुर (प. बंगाल)
● रूस के सहयोग से कौन-सा कारखाना निर्मित है
— बोकारो (झारखंड)
● राऊरकेला स्टली कारखाना किस देश के सहयोग
से निर्मित है— जर्मनी
● रूस के सहयोग से दूसरा कौन-सा कारखाना
निर्मित है— भिलाई (छत्तीसगढ़)
● निजी क्षेत्र में स्टील का कौन-सा कारखाना
निर्मित है— TISCO (टाटा आयरन एंड स्टील
कंपनी)
● टिस्को की स्थापना कब हुई थी— 1907 ई.
● लौह अयस्क सबसे अधिक किस राज्य में पाया
जाता है— झारखंड
● झारखंड व ओड़िशा राज्यों से देश का कितने %
लोहा प्राप्त किया जाता है— 75%
● किस राज्य से देश का कुल 51% अभ्रक निकाला
जाता है — राजस्थान से
● जवार खदान किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है—
जस्ता उत्पादन के लिए
● लिग्नाइट का सबसे अधिक भंडार किस राज्य में है
— तमिलनाडु में
● भिलाई इस्पात संयंत्र किस पंचवर्षीय योजना में
स्थापित किया गया— द्वितीय पंचवर्षीय
योजना में
● हिंदुस्तान स्टील लिमिटेड की स्थापना कब की
गई— 1953 ई.
● बर्नपुर में इंडियन आयरन एंड स्टील कंपनी की
स्थापना कब की गई— 1918 ई.
● कर्नाटक के भद्रावती में मैसूर (बाद में
विश्वेश्वरैया) लौह एवं इस्पात कारखाने की
स्थापना कब की गई— 1923 ई.
● किस सन् में कुल्टी एवं हीरापुर (1908 में स्थापित)
के कारखानों को भारतीय लौह एवं इस्पात कंपनी में
मिला दिया गया— 1936 ई.
● 1937 ई. में किस स्थान पर स्टली कॉरपोरेशन ऑफ
बंगाल की स्थापना की गई— बर्नपुर
● स्टील कॉरपोरेशन ऑफ बंगाल को किस वर्ष
भारतीय लौह एवं इस्पात कंपनी में मिला दिया
गया— 1953 ई.
● 1953 ई. बर्नपुर, हीरापुर एवं कुल्टी के कारखानों
को किस नाम से जाना जाता है— इस्को (IISCO)
● द्वितीय योजनाकाल में लगाए गए तीन नए
कारखानें कौन-से थे— भिलाई, दुर्गापुर एवं
राउरकेला
● भिलाई, दुर्गापुर एवं राउरकेला कारखानों को
किस कंपनी के अंतर्गत रखा गया— हिंदुस्तान
स्टील लिमिटेड
● तीसरी पंचवर्षीय योजना में कौन-से कारखाने
की स्थापना का निर्णय लिया गया— बोकारो
● बोकारो कारखाने में इस्पात का उत्पादन किस
वर्ष प्रारंभ हुआ— 1974 ई.
● वर्तमान समय में दुर्गापुर, राउरकेला, बोकारो,
भिलाई, सलेम के कारखाने किस कंपनी के अंतर्गत
आते हैं— स्टील अथॉरटी ऑफ इंडिया लि.
● दुर्गापुर, राउरकेला, बोकारो, भिलाई, सलेम के
अलावा और किस जगह लोहा एवं इस्पात के
कारखाने स्थापित किये गए हैं— विशाखापट्टनम
एवं विजयनगर
● किन देशों के बाद कच्चे इस्पात के सबसे बड़े
उत्पादकों के रूप में भारत का दुनिया में चौथा
स्थान है— चीन, जापान और अमेरिका
● भारत के पास कच्चे तेल का और प्राकृतिक गैस
का कितना भंडार है— 757 मिलियन मीट्रिक टन
और 1241 बिलियन क्यूबिक मीटर
● पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस क्षेत्र, जिसमें
पेट्रोलियम उत्पादों व गैस का परिवहन, रिफाइनिंग
और मार्केटिंग शामिल है, की देश के सकल घरेलू
उत्पादन यानि जीडीपी में ● कितनी हिस्सेदारी
रखता है— 15% से ज्यादा
● भारत विश्व का कौन-से नंबर का सबसे बड़ा तेल
उपभोक्ता देश है— चौथा
● भारत में कार्यरत तेल रिफाइनरियों में से निजी
क्षेत्र की रिफाइनरियां हैं— दो
● विश्व के किन प्रमुख देशों के तेल क्षेत्रों में भारत
की अधिकतर सरकारी तेल कंपनियों की हिस्सेदारी
है— सूडान, मिस्त्र, लीबिया, आइवरी कोस्ट,
वियतनाम, म्यांमार, रूस, इराक, कतर व
ऑस्ट्रेलिया
● रूस के सखालिन-1 तेल क्षेत्र में भारत की कितने %
हिस्सेदारी है— 20%
● खांडसारी उद्योग के बाद भारत का दूसरा सबसे
बड़ा लघु उद्योग कौन-सा है— हथकरघा
● रोजगार क्षमता में हथकरघा उद्योग का स्थान
देश में कौन-सा है— दूसरा (कृषि के बाद)
● देश में सूती वस्त्र का पहला कारखाना फोर्ट
ग्लोस्टर (कोलकाता) में कब लगाया गया— 1818 ई.
● मुंबई में कावसजी डाबर द्वारा सूती वस्त्र का
कारखाना कब लगाया गया— 1854 ई.
● भारत में जूट का प्रथम कारखाना 1854 ई. में प.
बंगाल में किस शहर में लगाया गया— रिशरा
● भारत में ऊन की पहली मिल 1870 ई. में कहाँ
स्थापित की गई— कानपुर
● भारत में कागज उद्योग की पहली मिल पश्चिम
बंगाल के सीरामपुर में किस वर्ष में लगाई गई— 1812
ई.
● भारत का प्रथम रेयॉन कारखाना किस सन् में
रायपुरम (केरल) में ट्रावणकोर रेयॉन लि. के नाम से
स्थापित हुआ— 1950 ई.
● सोने का रेशा किस उद्योग को कहा जाता है—
जूट उद्योग को
● भारत में संपूर्ण विश्व का कितने % जूट के
सामानों का निर्माण करता है— 35%
● भारत का सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक राज्य कौन-
सा है— राजस्थान
● एसोसिएट सीमेंट कंपनी (A.C.C.) की स्थापना
कब की गई— 1936
● सर्वप्रथम ऊर्वरक कारखाना कहाँ स्थापित
किया गया— 1906 ई., रानीपेट नामक स्थान पर
● अमोनिया ऊर्वरक कारखाना कहाँ स्थापित
किया गया— 1944 ई., में बैलेगुला नामक स्थान पर
● भारत में किस प्रकार के ऊर्वरक की खपत सबसे
अधिक होती है— नाइट्रोजनी ऊर्वरक
● भारत किस उर्वरक के लिए आयात पर निर्भर है—
पोटाश ऊर्वरक के लिए
● भारत में किस स्थान पर टेलीफोन उद्योग
सर्वाधिक है— बैंगालुरु और रूपनारायणपुर
● भारत के किस राज्य से दो-तिहाई रेशम प्राप्त
होता है— कर्नाटक से
● भारत के किस नगर में चर्म उद्योग सबसे अधिक है—
कानपुर (उत्तर प्रदेश)
● भारत में वायुयान निर्माण का प्रथम कारखाना
कब स्थापित किया गया— 1940 में
● देश का पहला निजी क्षेत्र में कारखाना कहाँ
स्थापित किया गया— जमशेदपुर (झारखंड)
● भारत के किस राज्य में कोयले के विशालतम
भंडार सुरक्षित हैं— झारखंड
● भारत के किस उद्योग पर पूंजी निवेश सबसे अधिक
हुआ— लौह इस्पात उद्योग पर
● सबसे अधिक इस्पात कारखाने किस रेलमार्ग पर है
— मुंबई-हावड़ा वाया रायपुर
● भारत विभाजन के कारण कौन-सा उद्योग सबसे
अधिक प्रभावित हुआ— जूट व रूई उद्योग
● हौजरी उद्योग सर्वाधिक किस राज्य में है—
पंजाब
● रेशम उद्योग सबसे अधिक किस राज्य में है—
कर्नाटक
● कटनी किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है— सीमेंट
उद्योग के लिए
● सीमेंट उत्पादन में भारत का दुनिया में कौन-सा
स्थान है— द्वितीय
● सार्वजनिक क्षेत्र में कौन-सा उर्वरक कारखाना
है— सिन्दरी (झारखंड)
● भारत में किस नगर को ‘इलेक्ट्रॉनिक उद्योग की
राजधानी’ कहा जाता है— बैंगालुरू
● भारत में किस उद्योग में सबसे अधिक महिला
कार्य करती हैं— चाय उद्योग
● नेपानगर किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है—
अखबारी कागज के लिए
● सर्वप्रथम जूट मिल किसने स्थापित की— जॉर्ज
ऑकलैंड
● इलैक्ट्रिक लोकोमोटिव का निर्माण कहाँ
किया जाता है — चितरंजन (वाराणसी)
● सर्वप्रथम चीनी मिल कहाँ स्थापित की गई—
महरौरा (बिहार)
● प्रथम तेल परिष्करण संयंत्र कहाँ स्थापित किया
गया था— डिग्बोई (असम)
● पिम्परी किस उद्योग से संबंधित है— पेंसिलीन
उद्योग
● कौन-से राज्य में रेल के डिब्बों का बड़ी मात्रा में
उत्पादन होता हैं— पंजाब व तमिलनाडु
● उत्तर प्रदेश में दियासलाई उद्योग कहाँ है— बरेली
● भारत में सूती कपड़ा उद्योग किस नगर में
सर्वाधिक है— अहमदाबाद
● भारत में पेराई मिल व ताले का उत्पादन कहाँ
होता है— अलीगढ़
● चुर्क किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है— सीमंट
उद्योग
● शीशा उद्योग व काँच उद्योग भारत के किस नगर
में सबसे अधिक है— फिरोजाबाद
● भारत में मैसूर किसके लिए प्रसिद्ध है— रेशम
उद्योग
● तार व केबिल भारत में सबसे अधिक कहाँ बनाए
जाते हैं— रूपनारायणपुर (प. बंगाल)
● भारत में पीतल के बर्तन सबसे अधिक कहाँ बनाए
जाते हैं— मुरादाबाद
● सिनेमा उद्योग भारत के किस नगर में है— मुंबई
● खजिन पदार्थों की दृष्टि से कौन-सा स्थान
सर्वोत्तम हैं— छोटा नागपुर का पठार
● किस स्थान को भारतीय खनिज भंडार ग्रह कहा
जाता है— छोटा नागपुर का पठार
● भारत में सर्वोत्तम लौह अयस्क कहाँ से प्राप्त
होता है— बैलाडीला से
● कुद्रेमुख लौह खनिज परियोजना भारत के किस
राज्य में है— कर्नाटक
● कर्नाटक राज्य में बाब बूदन की पहाड़ियाँ किस
खनिज के लिए प्रसिद्ध है— लौह अयस्क
● भारत में पाया जाने वाला लौह अयस्क किस
प्रकार का है— हेमेटाइट
● जावर और रामपुरा-अगुचा खान किस खनिज से
संबंधित है— जस्ता-सीसा
● पलामू एवं लोहरदंगा किस खनिज के लिए प्रसिद्ध
है— बॉक्साइड
● भारत का 55% अभ्रक कौन-सा राज्य होता है—
आंध्र प्रदेश
● कोडरमा किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है—
अभ्रक
● अभ्रक उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा
स्थान है— प्रथम
● गुजरात में स्थित मोतीपुरा खान से किस प्रकार
का पत्थर निकाला जाता है— सफेद संगमरमर
● झरिया किस खनिज उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है
— कोयला
● भारत में मिलने वाला अधिकांश कोयला किस
भू-भाग से प्राप्त होता है— गोंडवाना
● भारत में सर्वप्रथम कोयले का उत्पादन कब और
कहाँ किया गया था— रानीगंज
● न्यूवेली खनन किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है —
लिग्नाइट
● भारत में सबसे अधिक कोयला किस राज्य में
पाया जाता है— झारखंड
● भारत में खनिज तेल भंडार किस प्रकार की
चट्टानों में पाये जाते हैं— अवसादी चट्टानों में
● भारत में सर्वप्रथम खनिज तेल का वास्तविक
उत्पादन कहाँ हुआ था— डिग्बोई (असम)
● O.N.G.C. (तेल व प्राकृतिक गैस आयोग) की
स्थापना कब की गई— 1956 ई.
● काइकालूर खनिज तेल किस नदी घाटी के क्षेत्र
में है— कृष्णा-गोदावरी
● ‘मंगला’ नामक तेल कुँआ किस राज्य में है—
राजस्थान
● भारत की सबसे महत्वपूर्ण यूरेनियम खान कहाँ है—
जादूगोड़ा

भारत में ऊर्जा के संसाधन – सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

● N.T.P.C. का पूरा नाम क्या है— नेशनल थर्मल
पावर कॉर्पोरेशन
● N.T.P.C. की स्थापना कब हुई— 1975 ई.
● N.H.P.C. का पूरा नाम क्या है— नेशनल
हाइड्रोइलेक्ट्रो पावर कॉर्पोरेशन
● N.H.P.C. की स्थापना कब हुई— जून 1976 ई.
● A.E.C. का पूरा नाम क्या है— एटॉमिक एनर्जी
कमीशन (परमाणु ऊर्जा आयोग)
● A.E.C. का स्थापना कब हुई— 1948 ई.
● D.A.C. का पूरा नाम क्या है— डिपार्टमेंट ऑफ
एटॉमिक एनर्जी (परमाणु ऊर्जा विभाग)
● D.A.C. की स्थापना कब हुई— 1954 ई.
● कौन-सा स्त्रोत गैर परंपरागत स्त्रोत की श्रेणी में आता है— बायोगैस
● किस प्रकार की ऊर्जा से वायु प्रदूषण सबसे कम होता है— सौर ऊर्जा
● भारत में सबसे अधिक ऊर्जा किससे प्राप्त की
जाती है— ताप विद्युत
● भारत में पहली लहर ऊर्जा परियोजना कहाँ
स्थापित की गई— विझिनजाम (त्रिवेंद्रम के पास)
● काकरापार परमाणु शक्ति केन्द्र किस राज्य में है — गुजरात
● भारत का प्रथम परमाणु रिएक्टर कौन-सा है और यह कब शुरू हुआ— अप्सरा, 1956 ई.
● शून्य ऊर्जा एक्सपैरीमेंटल थर्मल रिएक्टर कौन-सा है— जरलीना
● भारत का पहला न्यूट्रॉन रिएक्टर कौन-सा है— कामिनी (1988 ई.)
● भारत में परमाणु ऊर्जा का उत्पादन कब आरम्भ हुआ— 1969 ई.
● भारत में परमाणु ऊर्जा का शुभारम्भ कहाँ से हुआ— तारापुर
● तारापुर परमाणु केंद्र कहाँ है— महाराष्ट्र
● रावतभाटा परमाणु केंद्र कहाँ है— राजस्थान
● कैगा परमाणु शक्ति केंद्र किस राज्य में है—
कर्नाटक
● भारत में वर्तमान में कितने परमाणु रिएक्टर
कार्यरत हैं— 20
● भारत के परमाणु रिएक्टरों में कितने मेगावाट
विद्युत पैदा होती है— 4780
● भारत में उत्पादित परमाणु ऊर्जा देश में कुल
उत्पादित विद्युत का कितने % है— 3%
● भारत में भूतापीय ऊर्जा का संयंत्र कहाँ
स्थापित किया गया है— हिमाचल प्रदेश
● चूखा जलविद्युत परियोजना किन देशों की
संयुक्त परियोजना है— भारत व भूटान
● भारत की प्रथम जलविद्युत परियोजना कौन-सी है व किस नदी पर है— शिवसमुद्रम परियोजना, कावेरी नदी पर
● भारत व एशिया की एकमात्र अधोभौमिक संचय जलविद्युत परियोजना किस राज्य में है— हिमाचल प्रदेश
● भारत में विद्युत आपूर्ति सर्वप्रथम कहाँ हुई—
दार्जिलिंग में
● पवन ऊर्जा के उत्पादन में भारत का कौन-सा
स्थान है— पांचवाँ
● भारत में वाणिज्यिक ऊर्जा की कितने % पूर्ति
कोयले से होती है— 67%
● भारत में ओबरा शहर क्यों प्रसिद्ध है— थर्मल
पावर प्लांट के लिए
● भारत में भूतापीय ऊर्जा संयंत्र कहाँ है—
हिमालय प्रदेश के मणिकर्ण में
● देश के कुल विद्युत उत्पादन में ताप विद्युत का
योगदान कितना है— 70%
● तालचेर एवं इन्नौर किसके लिए विख्यात है—
तापीय शक्ति संयंत्रों हेतु
● मुंद्रा अल्ट्रा मेगा पावर परियोजना कहाँ स्थित
है— गुजरात
● N.T.P.C. सिंगरौली कहाँ स्थित है
— उत्तर प्रदेश
● लोकटक शक्ति परियोजना किस राज्य में स्थित है— मणिपुर
● टनकपुर परियोजना किस राज्य में है
— उत्तराखंड में
● उत्तराखंड राज्य पूर्णतया किस प्रकार की
ऊर्जा पर निर्भर है— जलविद्युत ऊर्जा पर
● B.A.R.C. का पूरा नाम क्या है— भाभा
एटामिक रिसर्च सेंटर
● B.A.R.C. का मुख्यालय कहाँ है— ट्रॉम्बे
(महाराष्ट्र)
● परमाणु शोध के इंदिरा गाँधी केंद्र की स्थापना
कब व कहाँ की गई— 1971 ई., कलपक्कम् (चेन्नई)
● भारत विश्व का कौन-से नंबर का सबसे बड़ा
ऊर्जा उत्पादक देश है और यह कुल ऊर्जा का कितना उत्पादन करता है— 11 वां और 2.4%
● विश्व के सबसे बड़े ऊर्जा उपभोक्ता देशों में भारत का स्थान कौन-सा है— छठा
● भारत विश्व की कुल ऊर्जा का कितने % उपभोग करता है— 3.7%
● भारत में ऊर्जा की विकास दर कितने % प्रतिवर्ष है— 3.6%
● कोयला उत्पादन में भारत का स्थान विश्व में
अमेरिका और चीन के बाद कौन-सा है— तीसरा
● भारत में कोयले के उत्पादन का कितने % से भी अधिक गैर-कोककारी कोयले का उत्पादन होता है — 90%
● कोयले की सर्वाधिक खपत किसमें होती है
—विद्युत उत्पादन में
● भारत कोयले का कुछ निर्यात अपने किन
समीपवर्ती देशों को करता है— म्यांमार,
श्रीलंका, पाकिस्तान व सिंगापुर
● भारत अच्छे किस्म का कुकिंग कोयला किस देश से आयात करता है— ऑस्ट्रेलिया
● भारत के कुल सिंचित भंडार का कितने % कोयला गोंडवाना काल का है— 96%
● भारत के कुल उत्पादन का लगभग कितने % भाग गोंडवाना काल के कोयले से प्राप्त होता है — 98%
● भारत में मिलने वाला गोंडवाना काल का
कोयला मुख्यतः किस प्रकार का है— बिटुमिनस
● कोयला उत्पादन में अग्रणी 5 राज्य कौन-कौन से हैं— क्रमशः झारखंड, छत्तीसगढ़, ओड़िशा, मध्य प्रदेश व आंध्र प्रदेश
● असम में पहली बार 1835 ई. में पेट्रोलियम किस क्षेत्र में मिला— माकूम
● असम में वास्तविक उत्पादन कार्य 1890 ई. में कहाँ से प्रारंभ हुआ— डिग्बोई
● असम के नाहरकटिया एवं हुगरीजान-मोरान क्षेत्र का तेल पाइपलाइन द्वारा कहाँ भेजा जाता है— नून एवं बरौनी (बिहार)

● भारत में प्राकृतिक गैस के भंडार कहाँ-कहाँ स्थित हैं— खंभात की खाड़ी (गुजरात); अंकलेश्वर (गुजरात); बोम्बे हाई (महाराष्ट्र); मोराह, नाहरकटिया (असोम); नामटिक नियाओपंग और लाप्टांग पंग (अरुणाचल प्रदेश); बारामुरा श्रेणी (त्रिपुरा); कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश); फिरोजपुर (पंजाब); मिदनापुर (पश्चिम बंगाल); नौसर- मुरादपुर (जम्मू-कश्मीर); तंजावुर और चिंगलपेट (तमिलनाडु)

● अंकलेश्वर किस राज्य का सर्वाधिक महत्वपूर्ण तेल क्षेत्र है— गुजरात
● गुजरात का दूसरा प्रमुख तेल क्षेत्र कौन-सा है—खंभात (लुनेज) क्षेत्र
● कृष्णा-गोदावरी के तटीय क्षेत्रों में प्राकृतिक
गैसे के विशाल भंडारों की खोज किसके द्वारा की गई है— रिलायंस इंडस्ट्रीज
● आंध्र प्रदेश राज्य में किन क्षेत्रों से बड़ी मात्रा
में प्राकृतिक गैस का उत्पादन हो रहा है— रखा,
लक्ष्मी और गौरी
● भारत के कुल ऊर्जा संसाधन में प्राकृतिक गैस का योगदान कितना है— 9-10%
● वर्तमान में भारत अपनी आवश्यकता का लगभग कितने % पेट्रोलियम एवं पेट्रोलियम उत्पादों का आयात करता है— 70%
● सौर ऊर्जा के दोहन के लिए सरकार ने
जवाहरलाल नेहरू नेशनल सोलर मिशन की शुरूआत कब की— 11 जनवरी, 2009

Featured Post

Gk Tricks for SSC, Railway ,Bank

             GK TRICK              .................... महत्वपूर्ण TRICKLY  प्रश्न & उत्तर:- (1) हॉकी से सम्बंधित कप एवं ट्रॉफिया...